फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय महत्वपूर्ण समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसजीपीसी का लगभग दो करोड़ रुपये का सालाना बजट सर्वसम्मति से पास
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रदेश का सिख मतदाता अपनी पसंद की पार्टियों को वोट देने को स्वतंत्र : झींडा
फोटो संख्या-38
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बैठक कमेटी के मुख्यालय गुरुद्वारा छटी एवं नौवीं पातशाही चीका में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता वर्किंग प्रधान दीदार सिंह नलवी ने की। पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में सबसे पहले कमेटी के सालाना बजट को लेकर चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अगले साल के लिए 1 करोड़ 95 लाख 28 हजार 500 रुपये का बजट पास कर दिया। एचएसजीपीसी के वरिष्ठ सदस्य जोगा सिंह ने बताया कि यह बजट गुरुद्वारों की देखभाल, लंगर की व्यवस्था, बीमारियों से ग्रस्त लोगों की आर्थिक मदद व बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
बदसूई की घटना पर जताया दुख : बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने गत दिनों गांव बदसूई में मंदिर व गुरुद्वारे के बीच निकली जाने वाली दीवार को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारे गए व्यक्ति शमशेर सिंह की मौत पर दुख प्रकट किया। झींडा ने कहा कि गांव बदसूई में मंदिर व गुरुद्वारा एक ही परिसर में बने हैं जो कि ग्रामीणों में धार्मिक सौहार्द का प्रतीक हैं। झींडा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार ने एक पक्ष को ग्रांट देकर यहां पर विवाद करवा दिया। उन्होंने कहा कि सांसद को चाहिए था कि वह मंदिर व गुरुद्वारा दोनों के लिए बराबर ग्रांट देते ताकि दोनों ही धार्मिक स्थानों पर बराबर काम होते और इस प्रकार का विवाद ही उत्पन्न न होता। झींडा ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

परीक्षाओं में कड़ा व कृपाण उतरवाने पर जताया कड़ा ऐतराज : प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं में सिख युवक युवतियों कड़े व कृपाण उतरवाने पर की कार्रवाई की जगदीश सिंह झींडा ने कड़े शब्दों में निंदा की। झींडा ने कहा कि सिख युवक युवतियां अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते कड़ा व कृपाण धारण करते है न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए। अमरीका जैसे देश में सिखों को हर जगह कृपाण व कड़ा पहन कर जाने की छूट है तो फिर अपने ही देश में इस प्रकार की पाबंदियों समझ से परे हैं। रविवार को होने वाली एचसीएस की परीक्षा में सरकार सिख युवक युवतियों को कड़ा व कृपाण पहनकर जाने की छूट दे अन्यथा देश भर के सिख सरकार का विरोध करने को मजबूर होंगे।
देश हित में काम करने वाली पार्टी को करें वोट : झींडा ने कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी शिरोमणि जनता दल 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूरी तरह से तैयार नहीं है। ऐसे में पार्टी की तरफ से सभी सिख मतदाताओं से अपील है कि वे देश हित में काम करने वाली व अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डालें। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन व दबाव में आकर वोट न करें।
विज्ञापन

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद : एचएसजीपीसी के कुल 38 सदस्य है जिनमें से आज जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, जोगा सिंह, बलदेव सिंह बल्ली, अवतार सिंह चक्कू, गुरचरण सिंह चीमो, सुरेंद्र सिंह शाह, जसविंद्र सिंह, करनैल सिंह निमनाबाद, बलवंत सिंह फौजी, बलबीर सिंह भाटी, सतपाल सिंह, हाकम सिंह, अमरेंद्र सिंह, मोहन जीत सिंह, जगजीत सिंह, एडवोकेट चनदीप सिंह, जसवंत सिंह, मनजीत सिंह डाचर, जसविंद्र सिंह खालसा, सरताज सिंह, प्रभजीत सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला व अजमेर सिंह सैनी सहित कुल 22 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें