फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत फार्म भरने की साइट दो दिन से बंद, भटक रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के तहत फार्म भरने की साइट दो दिन से बंद, भटक रहे हैं लोग
विज्ञापन

फार्म के आवेदन के लिए अभी बचे हैं केवल चार दिन, लोगों ने शिक्षा विभाग पर लगाया आरोप
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा गरीब बच्चों को दी जाने वाले निशुल्क शिक्षा 134 ए के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन साइट बंद होने के कारण दो दिन से अभिभावक परेशानहैं। लोग कम्प्यूटर सेंटरों के चक्कर काटने को मजबूरहैं। लेकिन उनका कोई भी समाधान नहीं हो पाया। वहीं फार्म भरने आए लोगों ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना है शिक्षा विभाग चाहे तो साइट को आसानी से चलवा सकता है लेंकिन वह इस समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
134 ए के तहत आवेदन करने के लिए केफे सेंटर में पहुंचे अभिभावक रानी, अमृता, रोशन, पालो देवी ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने बच्चों का 134 ए के तहत ऑनलाइन आवेदन करवाना था लेकिन विभाग की साइट नहीं चल रही है जिस कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पहले तो बच्चों के दाखिलें के लिए आवेदन पर आयु प्रमाण पत्र जैसी अन्य कागजी कार्रवाई पूरी की। लेकिन अब विभाग की साइट नहीं चल पा रही है। दूसरा आवेदन करन के लिए केवल चार दिन ही बाकि है। यदि साइट नहीं चली तो आवेदन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

दुकानदार भी है परेशान:-134 ए के तहत ऑनलाइन आवेदन करने आने वाले अभिभावकों के साथ दुकानदार भी परेशान है। दुकानदार मनोज, कुलदीप, आकाश, मोहित ने बताया कि जब से 134 ए के फार्मों को ऑनलाइन भरने के निर्देश मिले है। तब से ही परेशानी है। यदि साइट चल भी जाती है तो दो घंटे में एक भी फार्म नहीं भरा जाता है।
4 अप्रैल है आवेदन की अंतिम तिथि:-विभिन्न कक्षाओं में 134 ए के तहत दाखिले के लिए अभी महज 5 दिन बच गए हैं। 4 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि है। जिस कारण अभिभावकों में इस बात की चिंता है कि तय अवधि तक उनके आवेदन हो भी जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन

आला अधिकारियों को करवाया गया है अवगत:-जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि साइट का संचालन विभाग के मुख्यालय स्तर से होता है। यदि जिलास्तर पर इसका कंट्रोल होता तो पता करवाया जा सकता है। आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। जैसे ही साइट चलेगी, अभिभावक उसी समय आवेदन करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें