प्रिंटिंग प्रेस वालों को चुनाव आयोग के निर्देशों का करना होगा पालन
कैथल। जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिला में कार्यरत सभी प्रिंटिंग प्रेस वालों को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव सामग्री के प्रकाशन एवं मुद्रण के संदर्भ में समय-समय पर जारी हिदायतों का दृढ़ता से पालन किया जाए। चुनाव प्रचार सामग्री के प्रकाशन के समय यह ध्यान रखा जाए कि इस पर प्रिंटर व पब्लिशर दोनों का नाम छपा हो। ऐसा न होने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है। सीटीएम लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में चुनाव प्रचार सामग्री के प्रकाशन के संदर्भ में प्रिंटिंग प्रेस वालों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।