कार के शीशे तोड़कर मां-बेटे से मारपीट
फोटो संख्या-25
कैथल। बलराज नगर में देर रात आठ दस अज्ञात युवकों द्वारा एक गाड़ी के शीशे तोड़े गए और महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बलराज नगर निवासी लीला देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पास तीन लडके हैं। 24 फरवरी की रात को लगभग 10 बजे के करीब उसको गली से गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज आई। जो उसके लडक़े प्रेम की है। जिसके बाद उसने बाहर आकर देखा तो उनकी गाड़ी के शीशे तोडे हुए थे। गाड़ी के पास पड़ोसी टींकू व आठ-दस अज्ञात युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे लिये हुए थे। उसने टींकू को कहा कि उन्होंने गाड़ी के शीशे क्यो तोड़े हैं। इसके बाद उसने लाठी डंडो से उसके सिर में हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसका लड़का प्रेम भी बाहर आ गया। टींकू व उसके साथियों ने उसके लडक़े प्रेम कुमार को भी लाठी-डंडो से घायल कर दिया। हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।