फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिपाल धीमान सर्वसम्मति से बने विश्वकर्मा सभा चीका के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिपाल धीमान सर्वसम्मति से बने विश्वकर्मा सभा चीका के प्रधान
विज्ञापन

फोटो संख्या-46
गुहला-चीका। विश्वकर्मा मंदिर चीका में आज एक कार्यक्रम का आयोजन कर मूर्ती स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभा का द्विवार्षिक चुनाव भी करवाया गया। यह चुनाव प्रक्रिया ज्ञान चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में ऋषिपाल धीमान को सर्वसम्मति से विश्वकर्मा सभा चीका का प्रधान चुना गया। ज्ञान चंद ने बताया कि बाकी की कार्यकारिणी चुनने का अधिकार प्रधान को दिया गया है। नवनियुक्त प्रधान ऋषिपाल ने कहा कि समाज के लोगों ने उसे जो जिम्मेवारी सौंपी है वह उस पर हर तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाज व विश्वकर्मा मंदिर के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर लीला राम धीमान, अमरजीत सिंह, बलकार जांगड़ा, कृष्ण चंद, रामदिया, नीटू जांगड़ा व सोहन लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें