पारुल व मानसी युवा सांसद उत्सव में दूसरे व तीसरे स्थान पर
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव-2019 के अंतगर्त जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं पारुल व मानसी ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की कार्यक्रम प्रभारी मोनिका गुगलानी ने बताया कि महाविद्यालय से कुल 12 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया था। जिसमें से दो छात्राओं पारुल व मानसी ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके बाद 6 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय पंचकूला में राज्य युवा संसद उत्सव-2019 में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के उप प्रधान श्रीराम बहादुर खुरानिया एवं कार्यवाहक प्राचार्या डिंपल गोयल ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व हिंदी प्राध्यापिका मधु गुप्ता, डा. हेमलता मौजूद रहीं।