फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल में वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रुप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने माताओं की सात बार परिक्रमा की
विज्ञापन

- राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मातृ-पितृ दिवस मनाया
फोटो नंबर-08
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बच्चों तथा माताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं का तिलक करके फूलों की माला पहनाई और उनको मिठाइयां खिलाई। उसके बाद बच्चों ने उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया और उनकी सात बार परिक्रमा की।
विज्ञापन

माताओं ने भी भावुक होकर अपने बच्चों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। इस दृश्य को देखकर अन्य विद्यार्थी भी भावुक हो गए। अध्यापक रोशन लाल पंवार ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की चकाचौंध में वेलेंटाइन डे तो खूब धूमधाम से मनाती है। लेकिन अपने माता पिता के प्रति जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही है। पाश्चात्य प्रभाव के कारण संयुक्त परिवार प्रथा समाप्ति की ओर अग्रसर है। जिससे समाज में अनैतिकता, अनुशासनहीनता देखी जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने माता-पिता व गुरुजनों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए राम व श्रवण जैसे आज्ञाकारी पुत्रों के उदाहरणों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर हेमलता, जीत सिंह, बलविंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, होशियार सिंह, अनिल कुमार, राममेहर, राकेश मैहला, शालू शर्मा, अस्बीना, रेनू यादव, राजरानी, शिक्षा शर्मा, पूनम, सुरेखा, दीक्षा, मनप्रीत और कुसुम आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें