पीएचसी की इमारत जर्जर, केंद्र में घूमते हैं लावारिस पशु
ग्रामीणों ने नई बिल्डिंग बनाने की मांग उठाई
फोटो नंबर-10 व 11
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत खस्ता होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्र के परिसर में लावारिस पशु घूमते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में एक भी चिकित्सक नहीं है। वर्तमान में यहां केवल दो से तीन नर्सों के सहारे चल रहा है। बिल्डिंग व रास्ते के पास गंदगी पसरी पड़ी है। केंद्र से निकले वाली गंदगी को पास ही डालकर जला दिया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में बिजली का भी सही प्रबंध नहीं है। केंद्र के रात के चौकीदार मेवा राम ने बताया कि वह रात को ड्यूटी देते हैं, लेकिन देखने के लिए इसमें एक भी लाइट नहीं है। ग्रामीण बलबीर, महावीर ने बताया कि केंद्र की जर्जर बिल्डिंग गिरने के कगार पर है, परन्तु इसकी मरम्मत, रंग रोगन करके लोगों के रुपये को बर्बाद किया जा रहा। गांव के सरपंच धर्मवीर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में काफी कमियां है, जिसके बारे में कैथल सीएमओ को बताया हुआ है। वहीं, सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि वे इस बारे में पता लगाएंगे। सीएमओ के तुरंत आदेश पर डॉ. गौरव ने फोन करके बताया कि केंद्र में खेती की जा रही है।