फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने डीएवी कालोनी की सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत ने डीएवी कॉलोनी की सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। ग्राम पंचायत ने डीएवी कॉलोनी की सड़क के चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि इस सड़क का निर्माण डिस्टिक प्लान के तहत करवाया जा रहा था। जिसमें सड़क निर्माण करवाते समय ग्राम पंचायत से पूछा तक नहीं गया। आनन-फानन में ही सड़क का निर्माण कार्य नियमों को दर किनार करते हुए शुरू करवा दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि मौके पर जाकर अवलोकन करने पर पाया गया कि सड़क निर्माण में लगाए गए ब्लॉकों के नीचे गटका नहीं था। सड़क का लेवल किए बिना ही सड़क बनाई जा रही थी। अमरेंद्र खारा ने बताया कि सीवरेज के ऊपर सड़क अधिक उठा दी गई, जिससे सीवरेज के मेन हॉल सड़क के एक फुट नीचे दब गया व सीवरेज के कनेक्शन वाले छोटे मेन हॉल नहीं बनाए गए और अभी तक न ही किसी को कनेक्शन दिए गए उपरोक्त बातों को मध्य नजर रखते हुए उपरोक्त सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें