फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर ने बढ़ाई परेशानियां, सुबह 11 बजे तक आसमान में छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की चादर ने बढ़ाई परेशानी, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक आसमान में छाया रहा कोहरा, चालकों को करना पड़ा कठिनाई का सामना
फोटो नंबर-21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार सुबह 11 बजे तक छाए रहे घने कोहरे से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अधिक कोहरा छाया रहने से सड़कों पर वाहन पूरे दिन रेंगते रहे। वहीं लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। शनिवार की रात के समय से कोहरा छाने लगा था तो रविवार सुबह से ही धुंध की चादर से ढकी दिखाई दी। हालांकि रविवार को शनिवार के न्यूनतम तापमान की बढ़ोतरी हुई। जिसके तहत अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी अगले दो दिनों तक इसी प्रकार से तापमान घटने की संभावना बनी हुई है।
शाम चार बजे ही घरों में दुबके लोग : लगातार बढ़ रही ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। शाम चार बजे के बाद सूर्यास्त होने से पहले ही अधिकतर लोग अपने-अपने घरों की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से गेहूं की फसल को लाभ : कोहरा अधिक होने से खेतों में गेहूं की फसल को अधिक लाभ हो रहा है। जबकि इसके उलट सब्जियों में पानी अधिक होने से इसके खराब होने का खतरा बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें