फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरती ठंड में पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे उम्मीदवार, रात बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भटकते नजर आए

विज्ञापन
विज्ञापन
ठिठुरती ठंड में पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे परीक्षार्थी, रात बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भटकते नजर आए
विज्ञापन

- हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा पुरुष सिपाही पद के लिए ली गई परीक्षा
सुबह घने कोहरे के बीच परीक्षा केंद्र ढूंढने में हुई परेशानियां, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई परीक्षा
फोटो नंबर-04 से 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए ठंड के मौसम में परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। रात को ही परीक्षार्थी कैथल पहुंचना शुरू हो गए थे। दूर-दराज से उम्मीदवार सुबह घने कोहरे में परीक्षा केंद्र ढूंढते रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पता गलत लिखे जाने के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानियां हुईं। हालांकि बाद में प्रशासन ने इस स्कूल के सभी परीक्षार्थियों को सही पता बताए जाने का दावा किया है। लेकिन इसके बावजूद परीक्षार्थी परेशान दिखे। परीक्षा से पहले एंट्री के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। जिसके तहत पुलिस कर्मचारियों ने सभी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की।
आरकेएसडी कॉलेज में खराब हुई अंगूठा लगाने वाली मशीन : आरकेएसडी कॉलेज में परीक्षार्थियों को एक मशीन के कारण काफी परेशानी हुई। यह अचानक खराब हो गई। इस मशीन में अंगूठा लगाकर परीक्षार्थी की पहचान की जा रही थी। करीब आधे घंटे तक परीक्षार्थी खड़े रहे। इसके बाद किसी तरह यह ठीक हुई और वे अंदर जा सके।
विज्ञापन

जैमर के प्रभाव से नहीं मिले फोन, परेशान रहे लोग : पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। जिस कारण लोगों को भी काफी परेशानियां हुईं। जिस परीक्षा केंद्र में जैमर लगे हुए थे, उसके आस-पास की कालोनियों में लोगों के फोन नेटवर्क बाधित रहे। इससे उन्हें अपने मित्रों, रिश्तेदारों व जानकारों को फोन करने में काफी परेशानियां आईं।
बसों में रही भारी भीड़ : हरियाणा पुलिस की भर्ती की परीक्षा के दौरान बस स्टैंड पर सुबह से लेकर शाम तक भारी भीड़ रही। ओवरटाइम के बंद होने के कारण बसों के घटाए गए फेरे के कारण बसें नहीं मिल पाई। जिससे परीक्षार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जिस कारण रेलवे स्टेशन पर रात के एक बजे आने वाली जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी पर भारी भीड़ का आलम रहा। कोहरे के कारण अधिकतर परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन पर ही अपना डेरा जमाना पड़ा। उसके बाद वे सुबह के समय परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। वहीं परीक्षार्थियों ने कोहरे व धुंध के कारण अलाव का सहारा लेेते दिखाई दिए।

12 हजार 216 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
कैथल। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस पुरुष सिपाही जनरल ड्यूटी पद की लिखित परीक्षा के दोनों सत्रों में 19 हजार परीक्षार्थियों में से 12 हजार 216 ने परीक्षा दी। कुल उपस्थिति 64.29 प्रतिशत रही। डीसी ने बताया कि लिखित परीक्षा के प्रात: कालीन सत्र में 9500 परीक्षार्थियों में 6 हजार 247 ने परीक्षा दी, जो 65.75 प्रतिशत रहा। सायं कालीन सत्र में 9500 परीक्षार्थियों में से 5 हजार 969 ने परीक्षा दी। इस सत्र की उपस्थिति 63.79 दर्ज की गई। जिला प्रशासन द्वारा शहर में 26 शिक्षण संस्थानों में 33 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की स्वीकृति दी गई। उनका बायोमैट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। लिखित परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट / उड़नदस्ता अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी अपने साथ कमीशन सीट ले गया : परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी अपने साथ कमीशन सीट ले गया। चंदाना गेट स्थित एसएस बाल सदन स्कूल में बनाए गए सेंटर नंबर 322 के सुपरीटेंडेंट रविभूषण गर्ग ने बताया कि विनोद पुत्र पाला राम नाम का परीक्षार्थी परीक्षा देने के बाद उनके पास केवल (ओरिजनल) एक सीट जमा करवाकर गया है। जबकि उसे कमीशन कॉपी भी जमा करवानी थी। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एक कॉपी ले जा सकता है, लेकिन परीक्षार्थी अपने साथ 2 कॉपी ले गया। इस मामले की सिटी थाने में रपट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें