निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : कमलप्रीत कौर
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बुधवार को पूंडरी के एक मात्र हुडा सेक्टर का अचानक दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर पर उन्होंने सेक्टर निवासियों की समस्याएं भी सुनी। सेक्टर निवासी खासकर महिलाओं ने बंदरों के आतंक होने व उन्हें पकड़वाने की गुहार लगाई। हुडा एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग, पूर्व प्रधान देवीदयाल व अन्य ने अवगत करवाया कि सेक्टर के पार्कों में जो फुटपाथ बनाये जा रहे हैं, उनका सेक्टर की सड़कों से ऊपर लेवल रखा गया है।
एसडीएम ने मौके पर ही जाकर पार्कों व सड़कों का दौरा कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री का जायजा लिया। पालिका के जेई को निर्देश दिए कि वे लेवल के अनुसार सड़क बनाएं और मकानों के बाहर जो कई लोगों द्वारा सड़क के कई फुट तक रैंप बनाए गए हैं, उन्हें उखाड़ दें। एसडीएम ने निर्माण कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।
बंदरों की समस्या हर जगह पर है और जिला मुख्यालय पर ही बंदरों के पकड़ने का ठेका दिया हुआ है। जिसके लिए वे बात कर सेक्टर से बंदरों के पकड़ने का प्रबंध करवाएंगी।
कमलप्रीत कौर, एसडीएम कैथल।