फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवन में बस न रोकने के विरोध में विद्यार्थियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन में बस न रोकने के विरोध में विद्यार्थियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। निजी बस चालको द्वारा सीवन, खानपुर व पोलड़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए बस न रोकने के विरोध में स्कूली विद्यार्थियों ने सीवन कैथल मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर निजी बस चालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों का आरोप था कि बस रोकने को लेकर वह कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन जाम लगाने पर विवश होना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया। विद्यार्थी अशोक, रोशन, सुखबीर, सतीश, गोपाल, रमेश का आरोप है कि गांव खानपुर व पोलड से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं सीवन स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। सभी के बस पास बने हुए है लेकिन निजी बस चालक बस पास वाले विद्यार्थियों को बस में बिठाना उचित नहीं समझते। दोनों ही गांव की स्कूल से दूरी लगभग छह किलोमीटर है जिसके चलते विद्यार्थियों को इतनी दूरी पैदल या साइकिलों पर तय करना मुश्किल हो जाता है। मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क दुघर्टना होने का भय भी बना रहता है। निजी बस चालक खानपुर व सीवन बस स्टैंड पर विद्यार्थियों को खड़ा देखकर बस को रोकने की बजाए दौड़ाकर ले जाते है। जिसके चलते वह स्कूल में समय पर नही पहुंच पाते कई बार तो उन्हें देरी होने से वापिस घर लौट जाना पड़ता है। जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है और स्कूल से नाम कटने का डर बना रहता है। विद्यार्थियों ने विभाग से मांग की है कि निजी बस चालकों को खानपुर, पोलड व सीवन में विद्यार्थियों को बस में बिठाने के लिए बस रोकने का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें