फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के समर्थन में हुई दो दिवसीय हड़ताल 1354 कर्मचारी रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-7 से 11 तक
विज्ञापन


रोडवेज के समर्थन में 1354 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
सबसे अधिक बिजली, स्कूलों से अध्यापक व जनस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी रहे हड़ताल पर
बिजली विभाग में बिल भरने पहुंचे लोग नहीं उठा सके ब्याज माफी योजना का लाभ
स्कूलों में भी नहीं पहुंचें अध्यापक, हनुमान वाटिका में जारी रहा रोडवेज के कर्मचारियों का धरना, सामाजिक संगठन भी पहुंचे समर्थन देने
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में कई विभागों में मंगलवार से दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान के बीच 1354 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। सबसे अधिक बिजली, शिक्षा व जनस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर्स ने भी हड़ताल में भाग लिया। हड़ताल के कारण कई विभागों में काम काफी प्रभावित हुआ।
मंगलवार को बिजली, शिक्षा, जनस्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कुल 7800 कर्मचारियों से 1354 कर्मचारी हड़ताल पर गए। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों में सबसे अधिक बिजली व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की संख्या अधिक रही। इस दौरान कुल 612 नियमित व 125 अनुबंधित बिजली कर्मचारी व अध्यापाकों में से 518 नियमितव 59 अनुबंधित अध्यापकों ने हड़ताल में भाग लिया। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग में 213 व पीडब्लयूडी बी एंड आर में केवल 10 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान सबसे अधिक परेशानी बिजली विभाग में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को हुई। उनका कार्य नहीं हो पाया। पिहोवा चौक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में पहुंचे बलराम ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। इसलिए ब्याज माफी योजना के तहत बिल भरने के लिए आया था। लेकिन यहां पर कोई नहीं मिला। वहीं अमन ने बताया कि उसकी कालोनी में रात से बिजली नहीं आ रही है। जिसकी शिकायत देने के लिए यहां पहुंचा था। लेकिन कोई कर्मचारी यहां नहीं मिला। वहीं जिला के अधिकतर स्कूलों में अध्यापक नहीं पहुंचे। इस कारण विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रहे।

हनुमान वाटिका में जारी रहा कर्मचारियों का धरना
कैथल। हनुमान वाटिका में रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी रहा। धरने पर कर्मचारियों ने सरकार को कोसा। वहीं अन्य विभागों की दो दिवसीय हड़ताल के बीच विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन दिया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव बलवान कुंडू ने की। मंच संचालन सुशील शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार रोडवेज को प्राइवेट करने पर तुला हुआ है। इस कारण सरकार द्वारा 720 प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने के लिए जिद्द पर अड़ी है। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी को भारतीय किसान सभा महेंद्र सिंह, कुलदीप किठाना, होशियार सिंह आईटीआई, जोगिंद्र सिंह, जन संघर्ष मंच ईश्वर गुहणा, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ओमप्रकाश करोड़ा ने अपना समर्थन दिया। महासंघ राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा, जिला प्रधान गांधी, बाल कुमार शर्मा प्रांतीय उपप्रधान, अशोक कुमार, यशपाल देशवाल मुख्य सलाहकार, इकबाल चंदाना, एचएसएसबी बलवंत सैनी, सर्व कर्मचारी संघ के उपप्रधान जसबीर, सचिव जरनैल सिंह, शकुंतला, राज्य सचिव शमशेर मलिक, रामफल शिमला, महावीर संधु, राजबीर भाणा, राजेंद्र ग्योंग, जयभगवान, विमल शर्मा, शीलू, सुरेश मौजूद रहे।

सरकार कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही: स्वराज
सीवन। सर्व कर्मचारी संघ व तालमेल कमेटी ने रोडवेज के निजीकरण के विरोध में सीवन में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने व प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक सीवन के प्रधान स्वराज सिंह ने किया। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों व संघ के सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लेकर धरने व प्रदर्शन को सफल बनाया। प्रधान स्वराज सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण करने के लिए कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीति बनाकर उन्हें दबाने का काम कर रही है। प्रदर्शन में आंगनबाड़ी हेल्पर प्रधान पिंकी शर्मा, सुनीता, विष्णु दत्त, राधा कृष्ण, रामफल, कृष्ण आर्य, ओमप्रकाश, अमृत लाल, बलविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अनेक विभागों ने सरकार को जम कर कोसा
कलायत। कई विभागों के कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय में धरना दे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, शिक्षक तालमेल कमेटी व सयुंक्त कर्मचारी संघ के सांझा आह्वान पर कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया। विरोध प्रदर्शन में खंड कलायत के सभी सरकारी विभागों बिजली, जन स्वास्थ्य, नगरपालिका, स्वास्थ्य, सिंचाई अध्यापक , वन मजदूरों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मदर ग्रुप एवं मिड डे मील वर्करों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लाक कमेटी सदस्य राजाराम तथा मंच संचालन सीटू के जिला प्रधान कामरेड सत्यवान ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव सुरेश उचाना व रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार नेपेवाला, कपिल सिंह व राजेश गिल, ईश्वर बात्ता व दलबीर, अंजु, शशि, आशा वर्कर्स यूनियन की नेत्री प्रवेश कुमारी, मिड डे मील वर्कर यूनियन की नेत्री राजो देवी, ब्लॉक कैशियर राममेहर, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रधान देवी रानी व गीता, बशेसर, खुशीराम, संजीव मौजूद थे।

सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़नी चाहिए : कृष्ण
पूंडरी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में किसान भवन में ब्लॉक पूंडरी के सभी विभागों के कर्मचारियों ने ब्लॉक प्रधान कृष्ण करोड़ा के नेतृत्व में हड़ताल में भाग लिया। मंच संचालन ब्लॉक सचिव दर्शन लाल ने किया। इस मौके पर बिजली नेता रोशनलाल, वजीरलाल, राजकुमार, जन स्वास्थ्य विभाग से सतवीर सिंह भनवाला, शीशपाल, प्रीतम धीमान, नगर पालिका से श्री भगवान, सोना देवी, आशा वर्कर रानी, ममता व आंगनबाड़ी से सरोज पाई व ममता पाई ने भी अपने विचार रखे।

नौवें दिन भी सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया
राजौंद। विद्युत प्रसारण निगम के प्रांगण में कर्मचारियों ने नौवें दिन भी सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया। शमशेर सिंह मघुख्य संगठन यूनिट पूंडरी ने बताया कि एच एस ई बी वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए नौंवे दिन भी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान चंद्रपाल, मनोज, सोनू, अनिल कुमार, सुभाष, राजकुमार, सुरेश सहित कर्मचारी मौजूद थे। वहीं जल घर में एस के एस कर्मचारी व मजदूरों ने सरकार के प्रति रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एस के एस ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा व सरोज बाला सीटू नेता ने की। संचालन नरेश रोहेड़ा व रामफल पटवारी ने किया। इस दौरान जोगा सिंह, सावित्री देवी, रामफल, नरेश, संजीव कुमार, संतोष, दल सिंह, जगदीश, कुसुम ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में हुए शामिल
फोटो संख्या-41
गुहला-चीका। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में लगभग 1000 प्राथमिक शिक्षकों ने हड़ताल में भाग लिया। जिला संरक्षक जगजीत फौजी, जिला उपप्रधान महेंद्र पाल, ईशम सिंह भारती, नाहर सिंह जसविंदर चहल, राम निवास सिहाग, मनोहर लाल, दर्शन सिंह, सुरेश, खंड प्रधान सुरेश द्रविड़, सतीश शर्मा, दिनेश भागल, राजीव शर्मा, शमशेर कालिया, संदीप शर्मा, राजेश सहारण, खंड प्रधान सुखबीर, मनोज खरब, मनोज नैन, अमरनाथ, जरनैल सिंह भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें