फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंचल मिस व अनुज बने मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन

जाट कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता व फ्रेशर पार्टी का आयोजन
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट बीएड कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता व फ्रेशर पार्टी के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर सिंह ढुल बतौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अतिथियों का तिलक लगा स्वागत किया। प्रतियोगिता में आंचल कुमारी को मिस व अनुज को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा निखरती है। साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम में हरियाणवी डांस, पंजाबी डांस, समूह नृत्य, गायन, चुटकले, शायरी, नुक्कड़-नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। एकल नृत्य में अंजू प्रथम, सुमन द्वितीय व रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं गायन में कविता ने प्रथम, रेखा ने दूसरा व गुरविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में रीटा व सुमन प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता में सतनाम प्रथम, अनुज ने द्वितीय व बलिन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर समिति के सदस्य व सभी छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें