फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनने पहुंची कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू को बोले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग - मैडम! हमारी धान को औने-पौने दामों पर लूटा जा रहा
विज्ञापन

अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनने पहुंची कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव किसानों ने कहा-

- अतिरिक्त मुख्य सचिव बोलीं, आप सुखाकर लाओ धान, अधिकारियों को दिए निर्देश 1770 रुपये प्रति क्विंटल से कम न हो एक भी दाने की खरीद
एक किसान आढ़ती द्वारा दी गई 1600 रुपये प्रति क्विंटल की हुई खरीद की पर्ची लेकर पहुुंच गया अधिकारी के पास, कैथल एसडीएम को सौंपी मामले की जांच

फोटो संख्या-27 से 29

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/सीवन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु शनिवार को कैथल व सीवन में अनाज मंडियों का दौरा करने पहुंची। उन्हें किसानों ने सीधा कहा कि मैडम, हमारी धान को औने-पौने दामों पर लूटा जा रहा है। कहने को एमएसपी 1770 रुपये है, लेकिन 1500 से लेकर 1660 रुपये प्रति क्विंटल भी रेट नहीं मिल रहा है। इस पर संधु ने किसानों को कहा कि आप नियमानुसार 17 प्रतिशत तक की नमी वाली धान लेकर आएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 1770 रुपये से कम कीमत पर खरीद न होने दें।
इसी बीच एक किसान तो आढ़ती द्वारा दी गई 1660 रुपये प्रति क्विंटल में हुई खरीद की पर्ची लेकर अधिकारियों के पास पहुंच गया। जहां उसकी पर्ची देखकर संधु ने एसडीएम कैथल को रविवार तक जांच के आदेश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि आढ़ती द्वारा इस धान की खरीद का दाम जे फार्म में 1770 रुपये प्रति क्विंटल दिखाया गया है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नवराज संधु शनिवार को डीसी धर्मवीर सिंह के साथ पहले जींद रोड पर बनाई गई विस्तार अनाज मंडी में पहुंचीं। जहां कई किसानों ने एक साथ कहा कि यहां उन्हें समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। किसानों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया तो उन्हें बताया गया कि इस समय अधिकतर धान 22 से 25 प्रतिशत तक की नमी वाला आ रहा है। जिस कारण कट लगाकर यह खरीद हो रही है। इस पर संधु ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम धान की बिक्री नहीं होगी। लेकिन किसान भी अपनी धान को सुखाकर लाएं। जिसमें 17 प्रतिशत से अधिक नमी न हो। इसके बाद संधु नई अनाज मंडी में पहुंची। जहां किसानों ने यही शिकायत दोहराई। बाद में मार्केट कमेटी कार्यालय में ही शिकायत लेकर पहुंचे सोंगरी निवासी सुरेंद्र सिंह को न्यूनतम समर्थन मूल्य ना मिलने पर जांच कर पूरी कीमत दिलवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम कमलप्रीत कौर को निर्देश जारी किए।
संधु ने कहा कि अब तक मंडियों में लगभग 50 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है तथा इस आवक में से 80 प्रतिशत तक धान का उठान भी किया जा चुका है। सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसका पूरा लाभ किसानों को मिलना चाहिए।
विस्तार अनाज मंडी में किसानों ने पेयजल न मिलने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां टैंकर से पानी दिया जाए। साथ ही नई अनाज मंडी में किसानों के लिए शौचालय न होने की शिकायत पर अधिकारियों को मोबाइल शौचालय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जिले में अभी तक 4 लाख 2 हजार 572 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। गत शुक्रवार को जिले की मंडियों में 42 हजार 421 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। गत वर्ष इसी अवधि तक 4 लाख 63 हजार 6 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें