फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर डीसी ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ करेंगे शहर में बिक रही नशीली दवाओं की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर डीसी ने लिया संज्ञान, दिए निर्देश
कहा- पता लगाया जाए कि कौन से केमिस्ट के यहां से युवाओं को दिए जा रहे हैं इंजेक्शन
नए बस अड्डे के निकट जिस मार्केट में खंडहर भवन में स्मैक पीते हैं युवा, मार्केट में दुकानदारों ने जताया रोष, कहा-मालिक को कई बार कहा जा चुका है बिल्डिंग में हो रही नशाखोरी पर अंकुश के लिए, मकान मालिक नहीं दे रहा ध्यान
फोटो संख्या-1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में लगातार स्मैक व दूसरे नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। कई कॉलोनियों में स्थाई ठिकाने बन गए हैं। बताया जा रहा है कि कई संभ्रांत परिवारों के बच्चे भी स्मैक की चपेट में हैं और नशीले पदार्थों की आपूर्ति तक में संलिप्त हैं। समाज में युवा पीढ़ी की नींव को खोखला कर रही इस सामाजिक बुराई की ओर किसी का ध्यान नहीं हैं। डीसी धर्मवीर सिंह ने अमर उजाला की खबर पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि शहर में नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री की जांच करवाकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विदित रहे कि अमर उजाला द्वारा दो दिन से शहर में स्मैक व दूसरे नशों को लेकर समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी धर्मवीर सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शहर में अवैध रूप से बिक रहे नशे के सामान की जांच करवाई जाए। यदि ये इंजेक्शन कैमिस्ट की दुकानों से उपलब्ध हो रहे हैं तो यह गंभीर विषय है। इसलिए संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी जांच करें और नशे के इंजेक्शनों की बिक्री की रिपोर्ट तैयार करें।
डीसी ने कहा कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं। यदि शहर में कहीं भी कोई अवैध रुप से नशीले इंजेक्शन बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे इंजेक्शन केवल इलाज के लिए ही बेचने की अनुमति है।
दुकानदारों ने की नारेबाजी : नए बस अड्डे के निकट जिस बिल्डिंग को नशेड़ियों ने अड्डा बनाया हुआ है। उसकी आस-पास की मार्केट के दुकानदारों ने वीरवार को रोष प्रकट किया। दुकानदार वीरेंद्र बंसल, अंकुश मित्तल, रणधीर सिंह चहल, विनोद कुमार धनौरी, राजपाल, रॉकी, अमित राविश, सोनू, सत्यवान ने कहा कि यहां एक डॉक्टर की यह बिल्डिंग है। जिसमें हो रहे नशे के काम को लेकर उन्होंने डॉक्टर को सूचित किया था। इस बिल्डिंग को या तो पूरी तरह से गिराने या फिर इसमें अवैध प्रवेश को बंद करने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक यह बिल्डिंग खंडहर हालात में है। जिसमें दिन भर युवक आते-जाते रहते हैं। उनकी मांग है कि नशेड़ियों के इस अड्डे को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

शहर में कई ठिकानों पर बेरोकटोक बिकता है नशा : पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि शहर के कई ठिकानों पर नशा सरेआम बिकता है। इसमें स्मैक व चिट्टा ज्यादा रहता है। अक्सर पुलिस रेड करती है। लेकिन वहां से कुछ ज्यादा नशे का सामान नहीं मिल पाता। पुलिस अभी तक नशे की जड़ तक पहुंचने में नाकाम नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें