फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर मिड्ढा बने खाद, बीज व दवाई एसोसिएशन सीवन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधीर मिड्ढा बने खाद, बीज व दवाई एसोसिएशन सीवन के प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। खाद, बीज व दवाई एसोसिएशन सीवन के सदस्यों की बैठक सुधीर मिड्ढा के कार्यालय में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श करके सुधीर मिड्ढा धीरू को सर्वसम्मति से सीवन एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया। उपप्रधान कर्म सिंह सैनी, सचिव सोहन लाल व कोषाध्यक्ष नीरज गंभीर को चुना गया। नवनियुक्त प्रधान सुधीर मिड्ढा धीरू ने कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी लगन व निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर राजेंद्र मेहता, राजकुमार वधवा, पुरुषोत्तम गंभीर, पुरुषोत्तम कम्बोज, विकास मुंजाल, अमित बंसल, अशोक शर्मा और जगदेव सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें