फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान के पुत्र की अमेरिका में डूबने से मौत, परिवार में मातम का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान के पुत्र की अमेरिका में डूबने से मौत
विज्ञापन

परिजनों ने शव के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट कर मांगी सहायता
नहीं मिला अभी तक कोई जवाब, परिजन अमेरिका रवाना हुए

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 14 सालों से अमेरिका में रह रहे पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता के छोटे पुत्र अमित गुप्ता की वहां डूबने से मौत हो गई। इस कारण परिवार सदमे में है। वह वर्ष 2004 से अमेरिका में रह रहे हैं। परिजनों ने उसके शव को भारत लाए जाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विट करके सहायता मांगी है। अमित के ससुर लाडवा से सतीश चंद व लुधियाना से साढ़ू नरेश बंसल रविवार रात अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

मृतक अमित के भाई अमन गुप्ता ने बताया कि उसका भाई अमित गुप्ता (43) न्यूजर्सी के एक बैंक में सॉप्टवेयर इंजीनियर था और उसी शहर में पत्नी रुचि, बेटे अनंत (11), बेटी सीया (7) के साथ रह रहा था। शुक्रवार को वह परिवार व आसपास के कई परिवारों के साथ घूमने के लिए वहां की फिन लेक पर गया था। जहां अमेरिकी समय अनुसार शनिवार सायं 5 बजे और भारतीय समय अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने बेटे अनंत के साथ होटल के पीछे लेक में तैराकी के लिए गया था। बाकी सभी होटल में थे। इसी दौरान वह लेक में गहरे पानी में चला गया। उसके बेटे ने शोर मचाया तो बाकी सदस्य वहां पहुंचे। तब तक वह डूब गया था। इसके बाद पुलिस एवं गोताखोरों को बुलाया गया। घटना के करीब 1.30 घंटे बाद लेक से अमित गुप्ता का शव निकाला गया। परिवार में उसकी मौत से सदमा है। वह वर्ष 2004 में अमेरिका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें