कॉलेजों में दाखिलों के लिए केवल आज और कल होंगे आवेदन
अंतिम चरण में चरम पर प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन
जिला की करीब तीन हजार सीटों के लिए आए केवल चार हजार आवेदन
मेरिट लिस्ट भी रंहेेगी ऊपर, विद्यार्थियों को राहत मिलने के नहीं कोई आसार
फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विद्यार्थियों द्वारा कॉलेजों में दाखिलों के लिए केवल आज और कल ही ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए आज से केवल दो दिन का समय ही रह गया है। जैसे ही दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रकिया अंतिम चरण में पहुंची है। वैसे ही जिला के विभिन्न कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्साें के लिए दाखिले के आवेदन में एक दम से उछाल आया है।
शुरुआती दौर से ही ऑनलाइन आवेदन प्रकिया में विद्यार्थियों में प्रोफेशनल कोर्सां में आवेदन को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह दिखाई दिया था। जैसे ही ऑनलाइन दाखिलों का अंतिम चरण शुरु हुआ तो अब विद्यार्थी बीए जैसे संकाय में दाखिला लेने के लिए मुंह मोडने लगे। जिला के प्रमुख चार कॉलजों में 2360 प्रोफेसनल कोर्सों की सीटों के लिए 3767 आवेदन आए है। इस आधार पर अनुमान लगाए तो प्रोफेशनल कोर्सों की मेरिट लिस्ट भी काफी ऊपर रहेगी। जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
प्रोफेशनल कॉलजों में सीटों के लिए यह है आवेदन की स्थिति:-
जिला में प्रमुख चार कॉलेजों में कुल 2360 सीटों में सबसे अधिक सीटें आरकेएसडी कॉलेज में 890, आईजी महिला कॉलेज में 800, डा भीम राव अंबेडकर कॉलेज में 480 व वहीं इस सत्र में शुरु होने वाले चीका के राजकीय कन्या महाविद्यालय में 220 सीटें है। जिसके तहत आरकेएसडी कॉलेज में 1947, आईजी महिला कॉलेज में 920, डा भीम राव अंबेडकर कॉलेज में 700 व वहीं इस सत्र में शुरु होने वाले चीका के राजकीय कन्या महाविद्यालय में 202 आवेदन आए है।
बढ़ रही है रूचि:-
राजकीय कॉलेज कैथल के प्रिंसीपल ऋषिपाल बेदी ने कहा कि जिला के विद्यार्थियों में प्रोफेशनल कॉलेेजों में एडमिशन को लेकर काफी रुचि है। पिछले कई वर्षों की अपेक्षा इस बार प्रोफेशनल कोर्सां के लिए विद्यार्थियों में दाखिला लेने के लिए होड़ लगी है।