फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन रामनिवास मितल द्वारा दी जा रही बारहवीं की परीक्षा में किसी ओर को बैठाए जाने की सूचना पर पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला, गोबिंद सैनी अपने सहयोगियों के साथ वीरवार को ओमप्रभा जैन स्कूल में चल रही हरियाणा विद्यालय ओपन बोर्ड की परीक्षा में पहुंचे और एक रोल नंबर दिखाते हुए परीक्षा केंद्र अधीक्षक से पूछा कि इस रोल नंबर की परीक्षा कौन दे रहा है। जांच करने पर पता चला कि उक्त रोल नंबर पर गैर हाजिरी लगी हुई है। उस पर कोई परीक्षा नहीं दे रहा। दरअसल वे उनसे पहले चेयरमैन रहे रामनिवास मित्तल द्वारा किसी अन्य युवक के माध्यम से दी जा रही परीक्षा की सूचना पर पहुंचे थे। लेकिन यह सूचना गल्त निकली।
यशपाल प्रजापति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं। हरियाणा विद्यालय ओपन बोर्ड की परीक्षा में ओमप्रभा जैन स्कूल में यह परीक्षा केंद्र बनाया हुआ है। जिसमें उनके रोल नंबर पर किसी अन्य के बैठे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद वे यहां केंद्र अधीक्षक से मिलने पहुंचे तो केंद्र अधीक्षक ने बताया कि पहले ही इस अनुक्रमांक की जांच हो चुकी है। इस अनुक्रमांक पर कोई भी परीक्षा नहीं दे रहा। गैर हाजिरी लगी हुई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रामनिवास मित्तल ने बताया कि वे परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन वीरवार को अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव था। इसीलिए वे परीक्षा देने नहीं गए। परीक्षा जरुर दे रहे हैं। किसी दूसरे द्वारा परीक्षा दिए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
राजनीतिक प्जरतिद्वंदता भी हो सकता है शिकायत का कारण:-रामनिवास मित्तल जिस वार्ड से चुनाव लड़ते हैं, उस वार्ड में उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार संजय सिंगला भी सूचना लेकर पहुंचने वालों में शामिल थे। जिससे स्पष्ट है कि मामले में राजनीतिक प्रतिद्वंदता भी हो सकती है। क्योंकि सरकार ने सरपंचों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है तो निकाय चुनाव में भी ऐसी ही योग्यता के निर्धारण की बात को लेकर उम्मीदवारों के बीच हर तरह का मुकाबला चल रहा है।
दूसरी ओर परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने बताया कि हैप्पी व पवन कुमार नामक बच्चों की जगह दूसरे युवक परीक्षा देने आए थे। जिन्हें परीक्षा केंद्र में बैठने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने कहा कि बताए गए अनुक्रमांक पर गैर हाजिरी लगी हुई है।


पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल द्वारा दी जा रही बारहवीं की परीक्षा में किसी ओर को बैठाए जाने की सूचना पर पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र में जाकर पता चला रामनिवास मित्तल की लगी हुई है गैर हाजिरी
यशपाल प्रजापति ने कहा-सूचना मिली थी कि किसी ओर से दिलवा रहे हैं परीक्षा
रामनिवास मित्तल ने कहा-मंडी में चुनाव था, इसीलिए नहीं गए परीक्षा देने, दूसरे से परीक्षा दिलवाने का मतलब ही नहीं
फोटो संख्या-33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें