कार्यक्रम में महिला गायिका के पहुंचने ही अफरातफरी, जेबतराशी कार्यक्रम स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महाराजा सूरजमल खेल मैदान में मंगलवार को गानों की एक एप्प के प्रचार के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला गायक के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक युवक पुलिस की मौजूदगी में एक युवक का पर्स निकाल कर भाग गया। उसका काफी पीछा किया गया, लेकिन हाथ नहीं आया। महिला गायिका के एक गीत की प्रस्तुति के बाद ही कार्यक्रम समाप्ति का ऐलान करना पड़ा।
मैं तेरी नचाई नाचू सूं...इस दुनिया की औकात नहीं...पर जमकर थिरके युवा
जाट खेल स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणा के प्रसिद्ध गायक पहुंचे। इस कार्यक्रम में हरियाणवी लेखक व गायक राममेहर मेहला, निपू नेपोवाला, जिप्पी, अनु कादियान सहित अन्य कलाकार पहुंचे। सबसे पहले गायक राममेहर मेहला ने देशभक्ति धर्म पर गीत प्रस्तुत किए। राममेहर मेहना ने हरियाणा में हुई राम रहीम की घटना पर गीत गाते हुए कहा धर्म के नाम पर धंधा करे वो सबसे बड़ा शैतान होवे...वतन के आशिक का सम्मान होवै, तन के आशिक पड़े रोड पै रवे सैं...मेहला के तेरी नचाई नाचू सूं...इस दुनिया की कोई औकात नहीं...पर यहां मौजूद भीड़ थिरकने पर मजबूर हुई। इसके बाद निपू नोपेवाला व जिप्पी जी ने ने खूब मनोरंजन किया। इसके बाद अनु कादयान ने भी हरियाणवी गाने से रंगारंग प्रस्तुति दी।
इसके बाद महिला गायिका अनु कादियान ने प्रस्तुति शुरू की। उनके एक गीत के बाद ही युवाओं ने यहां बवाल कद दिया। हल्ला करने पर गायिका ने युवकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके तुरंत बाद कुछ मिनटों में एक युवक दो तीन युवकों की जेब में हाथ डाल नकदी और पर्स को चुरा ले गया। इसके बाद इन युवकों ने युवक को पंडाल के बीचों बीच ही पकड़ लिया। इस पर भगदड़ मच गई। इसका पर्स चुराने वाले युवक ने फायदा उठाया और वह भाग निकला। इसके बाद सभी युवक उस युवक के पीछे भाग निकले। इस दौरान पीछा करने वाले कुछ युवक आपस में भीड़ गए। पर्स चुराने वाले युवकों का अन्य युवकों नेे जाट कॉलेज के गेट के सामने स्थित पेट्रोल पंप तक पीछा किया। लेकिन वह यहां से भाग निकला। आयोजकों को इस दौरान इस कार्यक्रम को तुरंत समाप्त करना पड़ा और यहां पहुंची दो महिला सिंगर बाउंसरों की सहायता से अपनी गाड़ी तक पहुंची और चली गई।
गानों में अश्लीलता परोस रहे कलाकार : राममेहर
कैथल। हरियाणवी कलाकार राममेहर मेहला ने कहा कि हरियाणा के गायकों व लेखकों सहित अन्य कलाकारों को सरकार का सहयोग नहीं मिल पाता है। इस कारण हमारे समाज में हर कलाकार गानों में अश्लीलता के माध्यम से नाम कमाने का प्रयास किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर गायक शॉर्ट कट अपनाकर प्रसिद्ध होना चाहता है। जब हरियाणा में पोप लाइन शुरू हुई है। तभी से आधुनिक संगीत का बोलबाला है। हरियाणा में निर्देशकों को फिल्मों के काम करने के लिए हीरो नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने सरकार से पहचान की मांग की है।