फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनरवरी को जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे कर्मचारी : गोयत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
30 को जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने और पक्का होने तक समान काम समान वेतन लागू करने, एनपीएस यानी नई पेंशन नीति को रद्द करवाने, सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 30 जनवरी को किए जाने वाले जेल भरो आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ और सभी संबंध संगठनों से जुड़े कर्मचारी बढ़-चढक़र कर भाग लेंगे। यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा खंड पूंडरी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने दी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान कृष्ण करोड़ा ने की। बैठक का संचालन करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि जेल भरो की जोरदार तैयारी 19 जनवरी को होने वाली जिला स्तरीय विशाल संयुक्त कन्वेंशन में खंड पूंडरी के कार्यकर्ता बढ़-चढक़र भाग लेंगे। साथ ही परियोजना कर्मियों की 17 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया जाएगा। बैठक को रोशनलाल, सतबीर बनवाला, छत्रपाल सिंह, सुनील सैनी, बालकिशन, लक्ष्मण शास्त्री, अशोक शर्चा, सोमदत्त व वन मजदूर रामकुमार ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें