फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को करें पालीथिन मुक्त और इनाम पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने गांव को पॉलीथिन मुक्त करने का अभियान चलाएं। पॉलीथिन न केवल पशुओं के लिए जानलेवा है, बल्कि मानव के लिए दमा और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनता है। सिंह सोमवार को पंचायत भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पॉलीथिन मुक्त जिला विषय पर आयोजित सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद के सदस्यों के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉलीथिन से मुक्ति के लिए सबसे ज्यादा पॉलीथिन इकट्ठे करने वाले गांव को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। खंड स्तर पर भी पॉलीथिन के मामले में स्वच्छता रखने वाले पहले तीन गांवों को 31 हजार रुपये, 21 हजार रुपये तथा 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर स्वच्छता के मामले में गांव नैना के बारे में फिल्म प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर एसडीएम कमलप्रीत कौर, संयम गर्ग, कंवर दमन, सुमित चौधरी, रोजी, कंचन लता, राजकुमार चांदना, नेत्रपाल शर्मा, अमरेंद्र खारा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गांवों को करें पॉलीथिन मुक्त और इनाम पाएं
फोटो संख्या-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें