फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियो को पक्का न कर वादों से मुकर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। समान काम, समान वेतन व पक्का करने की मांग पर रविवार को विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वादा खिलाफी के आरोप भी लगाया। पहले जिले के कच्चे कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता कच्चे कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुभाष ने की। जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ढांड रोड स्थित स्थानीय विधायक रणदीप सुरजेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे जहां इन्होंने सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही कलायत के विधायक जयप्रकाश को भी ज्ञापन दिया। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के तीन लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। सरकार बनने के तीन साल बीतने के बाद भी इस फैसले पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिला उप प्रधान गुरदीप ढुल और एनएचएम संगठन के सचिव विकास कल्याण व कोषाध्यक्ष संदीप पूंडरी ने कहा कि सरकार ने जिस भी कच्चे कर्मचारी संगठन से बातचीत की है उसे जल्द ही लागू करने करने का कार्य करे। जिला प्रधान ने कहा कि 21 जनवरी को राज्य भर के हजारों कच्चे कर्मचारी महासम्मेलन करेंगे। जिसमें सरकार को चेताया जाएगा। इस मौके पर कमलेश श्योंकद, राजपाल, अनिल, कृष्ण, कुलदीप, गुरदीप, राजपाल, सुनीता, गीता, सिंदरो, डिंपल, बलदेव, नरेश, सिंदरो सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘कर्मचारियों को पक्का न कर वादों से मुकर रही है सरकार’
समान काम, समान वेतन व पक्का करने की मांग पर कच्चे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विधायक रणदीप सुरजेवाला व कलायत के विधायक जयप्रकाश को सौंपा ज्ञापन

फोटो नंबर-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें