फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पति-पत्नी का झगड़ा, विरोध पर शराबी पति ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जवाहर पार्क में शनिवार दोपहर के समय एक नव दंपति में हुए झगड़े के चलते हंगामा हो गया। पति द्वारा पत्नी के साथ तीखी-नोकझोंक के बीच सुरक्षा कर्मचारी और हुडा के अधिकारी आए तो पति उन पर भी बिफर पड़ा। बताया जा रहा था कि पति शराब के नशे में धुत था। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई और उन्हें समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक गांव का दंपति जवाहर पार्क में बैठा था। पति नशे की हालत में था। जिस पर उसकी किसी बात पर पत्नी के साथ नोक झोंक हो गई। धीरे-धीरे नोक झोंक झगड़े में तब्दील हो गई। झगड़े को बढ़ता देख जब वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकना चाहा तो पति उनका ही विरोध करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने पति को जाने के लिए कहा, लेकिन पति नहीं माना। इसके बाद एक विभाग से जेई भी यहां पहुंचे। उनके साथ भी इस व्यक्ति का काफी झगड़ा हुआ। बताया तो यह भी जा रहा है कि एक बार बात हाथापाई तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में किसी भी पक्ष ने इस बात की पुष्टि नहीं की। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। राइडर पर आए एक पुलिस द्वारा जब मामला कंट्रोल नहीं हुआ तो उसने अन्य पुलिस कर्मचारियों को बुलाया। पति द्वारा सभी को हड़काने पर भी लोग हैरान थे। इस दौरान महिला चुपचाप बैठी रहीं। वहीं तमाशबीन लोगों का यहां तांता लग गया। 20 मिनट के बाद यहां से पुलिस उन्हें थाने ले गई कुछ समय के बाद उन्हें समझाया और घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना के एसएसआई रोहताश ने बताया कि पति ने शराब पी रखी थी। झगड़े की ऐसी कोई बात नहीं थी। उसकी अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हुई थी। उन्हें समझा बुझा कर घर भेज दिया गया।

पार्क में पति-पत्नी का झगड़ा, विरोध पर शराबी पति ने किया हंगामा
पुलिस पहुंची, थाने ले गई, समझा बुझा कर छोड़ा
फोटो नंबर-05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें