फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें ना मिलने के कारण स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रही हैं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बसें न चलने से स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पा रही बेटियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पाई। बसों सुविधा न मिलने के कारण मंगलवार को पाई के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जाम लगाने की चेतावनी भी दी।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब बच्चों को स्कूल-कालेज जाने के लिये दो घंटे तक कोई बस नहीं मिली तो उनके सब्र का बांध टूट गया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। छात्र रोहित, मनोज, रवि, कृष्ण, धर्मवीर, नरेंद्र, राजेश, सत्यवान, राजा, महेंद्र, सोनू, दलवीर, पिंकी, कमला, लता, स्नेह, प्रीति ने बताया कि पूंडरी राजौंद मार्ग पर जिला प्रशासन कैथल की एक भी बस नहीं चल रही। उनको अपने स्कूल कालेजों में आने जाने में काफी परेशानी आ रही है। उन्हें प्राईवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं प्राईवेट वाहन पीछे से ही खचाखच भरे होने के कारण उनको अपनी जान जोखिम में डाल कर लटकर जाना पड़ता है। वे हमेशा स्कूल कालेजों में देरी से पहुंचते है। परीक्षा के दिनों में उनके सामने गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आने जाने के लिए बस पास भी बनवाया हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पाई, भाना तथा सेरधा के द्वारा प्रबंधक रोडवेज कैथल को लिखित मांग भी कि हुई है कि पूंडरी व राजौंद के मध्य लगभग आधे घंटे के अंदर बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन

वहीं जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया की भाना गांव की मांग पर पूंडरी से राजौंद आने जाने के लिये दो बसें मंजूर हो चुकी हैं, जो जल्दी ही चलाई जाएंगी। यदि समस्या फिर भी हल नहीं हुई तो और बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें