फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियों से बौखला गए है अशोक तंवर- रॉकी मितल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार की उपलब्धियों से बौखला गए हैं अशोक तंवर : रॉकी मित्तल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक तंवर पहले अपना घर संभाले और फिर दूसरों पर कटाक्ष करें। गौरतलब है कि अशोक तंवर ने कुछ दिन रॉकी मित्तल द्वारा गाए गए एक गीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ‘साक्षात भगवान’ बताए जाने पर आपत्ति जताई थी और इसे अशोभनीय बताया था। तंवर ने कहा था कि प्रदेश सरकार विज्ञापनों पर पानी की तरह पैसा बर्बाद कर रही है। कैथल पहुंचे रॉकी मित्तल ने बताया कि इस गीत को तैयार करने में उन्होंने सरकार से पैसा नहीं लिया और न ही किसी टीवी चैनल पर चलाया है। यह गीत उसने स्वयं तैयार किया है और अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाला है। तंवर भ्रष्टाचारियों के साथ रहे हैं। उन्हें अच्छे कार्य करने वाले नेता भी भ्रष्ट दिखाई देते हैं।
इस गीत पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। रॉकी ने कहा कि मेरी व प्रदेश की जनता में मनोहर लाल भगवान का ही रूप हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म किया, युवाओं को मेरिट पर नौकरी दी और बिना भेदभाव के सभी हलकों में विकास कार्य करवाए। यह केवल भाजपा और मनोहर लाल जैसे ईमानदार नेता ही कर सकते हैं। रॉकी ने तर्क देते हुए कहा कि जब अच्छा खेलने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जा सकता है तो राजनीति में अच्छे काम करने वाले मनोहर लाल को राजनीति का भगवान क्यों नहीं कहा जा सकता, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों से बौखला गए है अशोक तंवर : रॉकी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सरकार की उपलब्धियों से बौखला गए हैं। जमीन स्तर पर कुछ भी सोचे बिना ही बोल देते है। अगर कोई राजनीति पार्टी अच्छा काम रही है तो उसको अच्छा बताना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री अच्छा कार्य कर रहे हैं। हम सभी को उसमें योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें