जीएसटी इफेक्ट : ब्रांडेड वस्तुओं के सस्ता होने से गृहणियों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जीएसटी को लागू हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस बिल से एक तरफ तो दुकानदार संतुष्ट नहीं है। वहीं घरेलू प्रयोग की अधिकतर वस्तुओं के दाम कम होने लगे है। बिल के लागू होने के बाद अधिकतर दैनिक वस्तुओं के दामों में कमी आई। जो वस्तुएं किसी विशेष कंपनी के ब्रांड की है। उनके दामों के अधिक कमी आई है। जिससे गृहणियों के चेहरों पर खुशी है। हालांकि बिना पैकिंग के मॉल के थोड़ा मंहगा होने के कारण गृहणियां असंतुष्ट है। महिलाओं का मानना है कि जीएसटी का रसोई पर मिलाजुला असर पड़ा है।
शुरुआती दौर में समस्या, जल्द होगा स्थिति में सुधार : गृहणी सुमन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के तहत टैक्स प्रणाली को लागू किए जाने के बाद अब दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी आ रही है। लेकिन अभी शुरुआती दौर में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। कुछ ही समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
भ्रष्टाचार का होगा खात्मा : गृहणी सपना रानी ने बताया कि जीएसटी के बाद बाजार में सभी वस्तुओं के अलग अलग तरीके से बदलाव हुए है। किसी वस्तु के दाम में बढ़ोतरी तो किसी में कमी आई है। इसका सबसे अधिक फायदा यह है कि इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा।
गरीब लोगों को मिलेगा लाभ : गृहणी पूजा ने बताया कि जीएसटी से सभी गरीब लोगों को इसका खूब लाभ मिलेगा। पहले कोई भी दुकानदार या व्यापारी बिना टैक्स देकर ही अपनी दुकान या व्यापार को चला लेता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कोई भ्रष्टाचार करेगा तो उसके व्यापार खत्म हो जाएगा।
देश विकास की राह पकड़ेगा : व्यापारी हिमांशु गर्ग ने बताया कि जीएसटी के बाद एक देश एक कर के नारे के बाद देश विकास की राह पकड़ेगा। यह आम आदमी के जीवन में काफी महत्वपूर्ण भी साबित होगा। इस बिल के लागू होने के बाद अधिकतर घरेलू प्रयोग की वस्तुऐं सस्ती हुई है। यह भारत के विकास में काफी अच्छा कदम है। जीएसटी के सकारात्मक प्रभाव आएंगे।
ब्रांडेड वस्तुएं हुई सस्ती :- गृहणी सपना ने बताया कि जीएसटी से पहले ब्रांडेड वस्तुएं काफी मंहगी थी। लेकिन जब से जीएसटी लागू हुआ है। तब से यह वस्तुएं सस्ती हुई है। जिससे आम आदमी की जेब पर अधिक भार नहीं पड़ेगा। जीएसटी आम जनता के लिए काफी लाभदायक है।