सफाई कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने वीरवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने भवन में धरना दिया। इस धरने की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रामशरण ने की। मंच संचालन देवराज व रामेश्वर कगल ने किया। धरने में अग्निशमन विभाग के पक्के व कच्चे कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
संघ के राज्य उप महासाचिव शिवचरण व राजेंद्र शिणद ने कहा कि नगर पालिका व परिषदों का गठन शहरों को सुनियोजित तरीकों से बसाने के लिए सीवरेज, सफाई, सडक़, बागवानी, फायर सहित अन्य सुविधाएं सही ढंग से देने के उद्देश्य से किया गया था। ताकि लोगों को पक्का रोजगार मिले। लेकिन सरकार ने विभाग को मजबूत करने की बजाय अपना वोट बैंक बनाने जो आय के साधन हैं। उन्हेें खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदों से मुकर रही है। जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। कर्मचारियों को छह छह महीने तक वेतन नहीं दिया जाता। इसके साथ ही झाडू़ भत्ता भी केवल दो रुपये ही दिया जा रहा है। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के तहत मांगों को पूरा नहीं करेगी। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पालिका कर्मचारी 6 जुलाई से दो दिवसीय झाड़ू प्रदर्शन, 11 जुलाई को प्रदेश में भर में मशाल जुलूस निकालेंगे और इसके बाद 12 से 14 जुलाई तक तीन दिन तक राज्य व्यापी हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर एसकेएस के जिला प्रधान जसबीर, जरनैल, ईशवंती, कृपाल गिल, संतरो देवी, जगदीश, राम प्रसाद, विक्की टांक, अमित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।