फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने राज्य मंत्री के बर्खास्त करने के फरमान पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री के फरमान पर आंगनबाड़ी वर्कर सड़क पर उतरीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला एंव बाल कल्याण राज्य मंत्री द्वारा आईसडीएस विभाग को जारी पत्र में आंगनबाड़ी वर्करों को प्रदर्शन करने की सूरत में बर्खास्त करने के फरमान के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर सड़कों पर उतरी। वर्करों ने अपनी मांगो के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन राज्य महासचिव शंकुतला व राज्य सचिव संतोष ने किया। सबसे पहले आंगनबाड़ी वर्कर जवाहर पार्क में एकत्रित हुई। वहां से वह रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में पहुंची। जहां उन्होंने विभाग द्वारा जारी किए आदेशों की प्रतियों को फूंका व तहसीलदार को ज्ञापन दिया। राज्य महासाचिव ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग ने उन्हें पत्र जारी किया है यदि वे छोटी छोटी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी तो उन्हें उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। कहा कि अपने हकों की आवाज को उठाने के लिए हमेशा तत्पर है। इसलिए वे किसी भी फरमान से डरने वाली नहीं है। जिला प्रधान ने कहा कि सभी यूनियन के नेताओं को अपने हकों के लिए आवाज को उठाने का सभी को समान रुप से अधिकार है। कोई भी इसे नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा यदि सरकार ने उनकी मांगो को पूरा नहीं किया तो वे एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर कांता हजवाना, नीतू, अंजू, कृष्णा, रामप्यारी, किरण, निर्मला, किरण सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें