चोर ऊधम सिंह कालोनी में एक घर में दिन में ही सेंध लगाकर करीब 17 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उधम सिंह कालोनी निकट माता मंदिर निवासी राजरानी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय दिन दहाड़े चोरों ने उसके घर से कीमती सामान चोरी कर लिया। सीसी कैमरे में 2/3 व्यक्ति नजर आ रहे हैं। सामान में 1 लाख 60 हजार रुपये नकद था। चोर दो सोने के पेंडल 40 ग्राम, 2 दो कड़े महिला सोना के 30 ग्राम, 3 एक कड़ा सोने का 20 ग्राम, 4 सोने के सैट 15 ग्राम 5 सोने की अगूंठी महिला 20 ग्राम, 1 सोने की अगूंठी पुरुष 3.5 ग्राम, 1 सोने की अगूंठी पुरुष 2 ग्राम,सोने के झुमके एक जोड़ी 10 ग्राम, 1 सैट सोने का (गले का हार कानो के कांटे अगूंठी) 35 ग्राम, 2 किटी सैट सोने के 40 ग्राम, 1 सोने का ब्रेसलेट 15 ग्राम, सोने के काटें 10 ग्राम,सोने का टिका 3 ग्राम, 2 सोने की अगूंठी महिला 5 ग्राम, सोने के कोके 3 ग्राम, सोने की अगूंठी 2 बच्चों की 2 ग्राम, 2 जोड़ी पाजेब 120 ग्राम, 2 हथफूल 40 ग्राम, 3 कमरबंद 50 ग्राम, 1 जोड़ी पाजेब 120 ग्राम, 1 जोड़ी पाजेब 50 ग्राम, 1 जोड़ी पाजेब 30 ग्राम, नकदी रुपये 160000 चोरी कर ले गए।