कैथल। सोमवार को भी नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों की ओर से समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 17 शिकायतें आई, जिनमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। नगर परिषद कैथल में कुल सात शिकायतें आई। इनका त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं नगर पालिका चीका में एक शिकायत प्राप्त हुई और जिसका मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी में तीन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से दो शिकायत का मौके पर ही समाधान किया गया। कलायत, सीवन व राजौंद नगर पालिकाओं में कोई शिकायत नहीं आई।
वहीं, बीडीपीओ कार्यालयों की बात करें तो कैथल में दो शिकायतें आई, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी में एक शिकायतें प्राप्त हुई, जिसका मौके पर ही निपटान किया गया। इसी प्रकार कलायत में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसके जल्द समाधान के निर्देश दिए। गुहला, सीवन, राजौंद और ढांड बीडीपीओ कार्यालयों में कोई भी शिकायत नहीं आई। बता दें कि जिला की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर संबंधित अधिकारियों की ओर से समाधान भी किया जा रहा है।