कैथल। थाना शहर कैथल में निवेश कराने के नाम पर राशि अधिक देने के आरोप में 16,449 रुपये ठगने का मामला दर्ज किया है।
अर्जुन नगर कैथल की काजल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में रोक लगाया है कि 11 मई को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे रुपये निवेश करवाते हुए दोगुना देने का आश्वासन दिया। वह उसकी बातों में आ गई व उसे कहने पर उसने 3000 निवेश कर दिए जो उसने बढ़ाकर दे दिए।
बाद में आरोपी ने उसे 18000 देने का झांसा देकर 16,449 रुपये की राशि निवेश करवाते हुए ठगी कर ली। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद