फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगो को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। संघ के राज्य महासचिव शिव कुमार पराशर ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा से सभी कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में कच्चे कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु तृतीय श्रेणी की 59 वर्ष से 60 वर्ष व चतुर्थ श्रेणी की 60 वर्ष से 62 वर्ष करने की मांग की गई। इस मौके पर प्रधान ज्ञान सिंह, सचिव विमल कुमार, कैशियर रविंद्र शर्मा, सह सचिव सुबे सिंह, उपप्रधान नरेश राणा, संगठन सचिव सुरेंद्र कुंडू, मुख्य संगठन सचिव ऋषिपाल भूरा, प्रधान ओमदत्त शर्मा, ब्रांच गुहला प्रधान कर्म सिंह, ब्रांच पूंडरी प्रधान पाला राम, हरभजन सिंह उपप्रधान गुहला, जरनैल सिंह उपप्रधान गुहला मौजूद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें