फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने से आ रही कार को बचाने में पलटी बस, बड़ा हादसा होने से टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सामने से आ रही कार को बचाने में पलटी बस, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी से करनाल जाने वाली निजी बस सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में पल गई। इस हादसें में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी सवारियां भी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

पूंडरी से करनाल तक चलने वाली चौधरी कोच की निजी बस पूंडरी बस स्टैंड से करनाल की सवारियों को लेकर गई। गांव दुसैन के पास बस के पहुंचनेे के बाद सामने से आ रहे ट्रक व उसके पीछे आ रही एक कार ने बस को ओवरटेक करने के लिए बस और ट्रक के बीच में कार घुसा दी। कार को सीधी टक्कर से बचाने के लिए बस चालक ने बस को ब्रेक लगाते हुए खेतों में उतार दिया। कच्चे में उतरते समय बस की मुख्य कमानी टूट गई। जिससे बस खेतों की तरफ पलट गई। बस में सवार लगभग 30 सवारियों में से एक दो को मामूली खरोंचे आई और बड़ा हादसा टल गया। सवारियों को पीछे आ रही अन्य बस में बिठाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी कार चालक ने तेज गति से कार को चलाते हुए आगे एक मोटर-साइकिल सवार को भी टक्कर मारी, जिसमें मोटर-साइकिल सवार भी बाल-बाल बचा। लेकिन उसका साइड का शीशा टूट गया। बस को घंटे बाद क्रेन की सहायता से निकाल लिया गया। कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें