फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने के कारण काली दिवाली मनाएगें रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने के कारण काली दिवाली मनाएंगे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन

- प्रेसवार्ता कर सरकार के खिलाफ जताया रोष

फोटो नंबर-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। निजीकरण के विरोध में हुई 18 दिन तक हड़ताल चलने के कारण रोडवेज कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में रोडवेज तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

रोडवेज तालमेल कमेटी के पदाधिकारी पहल सिंह तंवर ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल खोली है। लेकिन सरकार नहीं झुकी। तंवर ने कहा कि अभी भी 15 से अधिक उनके कर्मचारी जेलों में है। जबकि न्यायालय के आदेशों के तहत उन्हें रिहा किया जाना था। सरकार की 720 निजी बसों की पॉलिसी जनता विरोधी है। सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे। हड़ताल के दौरान सभी संगठनों का समर्थन देने के लिए वे उनका आभार प्रकट करते है। सरकार की ओर से रोडवेज कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। जिस कारण वे इस बार काली दिवाली मनाएंगे। हड़ताल के दौरान ठेके पर रखे गए चालकों व परिचालकों का सरकार ने शोषण किया है। परिवहन मंत्री पिछले चार वर्षों में 400 नई बसें आने का दावा करते हैं। लेकिन इस समय केवल 62 नई बसें प्रदेश के विभिन्न डिपो में शामिल हुई है। हड़ताल के दौरान स्कूलों की बसे रूटों पर लगाना यह रोडवेज के कर्मचारियों की जीत है। हड़ताल में नौसिखिये चालकों ने कई बसें खराब कर दी है। जिसका हर्जाना सरकार भुगते। इस मौके पर राज्य प्रधान कश्मीरी शर्मा, महासंघ के जिला प्रधान गांधी, महासंघ जिला सचिव बलवान कुंडू, डिपो प्रधान महावीर संधू, रामफल शिमला, विमल शर्मा ग्योंग, श्याम लाल कल्याण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें