फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी छाया रहा स्मॉग, आंखों में जलन में राहत, लेकिन खत्म नहीं हुआ धुएं का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी छाया रहा स्मॉग, आंखों में जलन में राहत, लेकिन खत्म नहीं हुआ असर
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी जलाते हैं सुबह कूड़ा, किसानों को दिया जा रहा है दोष
सुबह सैर करने वाले लोगों ने कूड़ा जलाते हुए कर्मचारियों के फोटो खींच कर बताया

फोटो संख्या-37 व 38
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले दो दिनों से वातावरण में छाया स्मॉग का असर सोमवार को भी रहा। हालांकि दूसरे दिन आंखों में जलन का अहसास कुछ कम हुआ, लेकिन धुएं का असर अभी भी बना हुआ है। इधर, कर्मचारी कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुबह सैर को निकले शहरवासियों ने इसकी फोटो खींच कर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी।
शहरवासी राजेंद्र कुमार, अनूप कुमार, विजेंद्र व राजेश ने बताया कि लोगों को प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऊपर से सुबह-सुबह कर्मचारी शहर में से एकत्रित हुए कूड़े को जला रहे हैं। कम से कम 30 से 40 जगहों पर सुबह आग लगी हुई देखी गई। किसानों को पराली जलाने के लिए बदनाम किया जा रहा है। लेकिन यहां ये कर्मचारी ही प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन जलन में राहत, लेकिन धुंआ छाया हुआ है:-रविवार के मुकाबले सोमवार को आंखों में जलन कुछ कम थी। लेकिन गुबार ऐसे ही छाया हुआ है। धुएं के प्रभाव के कारण परेशानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें