फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को गरीबों के लिए था बनाया, अब अमीर उठा रहे लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट हों : सैनी
विज्ञापन

सांसद राजकुमार सैनी ने गांव चंदलाना में की जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि चुपचाप रहकर अन्याय और अत्याचार को सहन कर अपना जीवन तो बर्बाद कर चुके हो, अगर अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हो तो एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन

वे मंगलवार को देर शाम चंदलाना में गुरुद्वारा में गुरु के चरणों में शीश झुकाकर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण गरीबों के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका असली लाभ तो अमीर लोग ही उठा रहे हैं। गरीब तो जैसा गुलामी के समय था आजादी के बाद आज भी वैसा ही है। आरक्षण को राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को आपस में लड़ाने के लिए एक हथियार के तौर पर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे राजनीतिज्ञ रुतबे के साथ धन दौलत कमाने का आदी नहीं हैं। राजनीति में आने का उनका मकसद केवल गरीब लोगों के हितों की लड़ाई लड़नी है। इस लड़ाई में कामयाबी तभी मिलेगी जब आप सब मेरा साथ देंगे। सैनी ने उपस्थित लोगों से हाथ उठाकर समर्थन की अपील की है कि 2019 में आप मेरा साथ दे देना फिर देखना गरीबों के हितों की रक्षा कैसे होती है। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भ्रष्टाचार की जो बात सामने आई है, वह 3 मुख्यमंत्रियों के शासनकाल में हुई है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। दोषी चाहे कोई भी हो कानून के तहत उसे सजा मिलनी ही चाहिए। इस अवसर पर बलकार गोलन पूंडरी, रामपाल गुर्जर ढांड ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें