फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नहीं चलाई जाएगी फिल्म पद्मावत, बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजपूत समाज द्वारा फिल्म पद्मावत के विरोध के चलते जिला के सिनेमाघरों में फिल्म नहीं चलाई जाएगी। इस पर सिनेमा हॉल के प्रबंधकों का यह कहना है कि जब जिला प्रशासन उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन नहीं देता, तब तक वे पद्मावत फिल्म को चलाने के लिए कोई फैसला नहीं लेंगे। हालांकि अभी उन्हें हेड ऑफिस से सिनेमा हॉल में फिल्म चलाने का कोई संदेश नहीं मिला है। फिल्म चलाने के संदेश के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
पद्मा सिटी मॉल में स्थित सिने स्कवेयर के मैनेजर ऋषिपाल ने बताया कि पद्मावत फिल्म को लेकर काफी गर्म माहौल है। अभी जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा पर उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला है। दूसरा हेड ऑफिस से इसे चलाने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इन दोनों के मेसेज के बाद ही इसे चलाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर किया गेट बंद : पद्मावत फिल्म को जिला के सिनेमाघरों में नहीं चलाया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी सुरक्षा के मद्देनजर सिनेमा के मुख्य गेट को अंदर से बंद किया गया है। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व सिनेमा हॉल में कोई नुकसान न करे। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जिले में नहीं चलाई जाएगी फिल्म पद्मावत, बढ़ाई सुरक्षा
सिनेमा हाल प्रबंधक बोले-प्रशासन द्वारा सुरक्षा देने पर ही फिल्म चलाने पर लिया जाएगा फैसला
सुरक्षा के मद्देनजर सिनेमा गेट को बंद किया, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है कड़ी नजर
फोटो नंबर-8,9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें