दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुराया
फोटो संख्या-26
राजौंद। नगर के पूंडरी मार्ग पर शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। कुछ ही दूरी पर चल रहे जागरण से आए लोगों ने शोर मचाया तो चोर मौके से फरार हो गए। दुकानदार करनैल सिंह ने बताया कि वह अपनी किरयाने की दुकान को बंद करके चला गया था। जब रात को पता चला तो उसने देखा तो दुकान के शटर को गदाले के साथ शटर को मोड़ा हुआ था और अंदर से सामान बिखरा पड़ा था गले में पड़ी 60 हजार 700 रुपये की राशि गायब थी। कोल्ड ड्रिंक की कुछ बोतलें भी कटी हुई मिली। दुकान में ही एक चाकू व गदाला भी मिला जो पुलिस को सौंप दिया गया। उसने बताया कि यह राशि उसने दुकान में लाए गए सामान के बिल की राशि अदा करने के लिए रखी थी। दुकान के मालिक ने बताया कि एक युवक को सुबह कुछ पैसों के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि चोरी की घटना में जांच की जा रही है।