फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी शहर में फैला है डेंगू्...ईलाज करवाइए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंत्री जी शहर में फैला है डेंगू्... इलाज करवाईए
शहर में हर घर में फैला है डेंगू, स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में लगातार फैलते जा रहे डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से गुहार लगाकर इलाज और इसकी रोकथाम के लिए उपाय करने की मांग की गई। कैथल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मबीर केमिस्ट ने लघु सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री को यह शिकायत दी।
जैसे ही स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज लघु सचिवालय पहुंचे तो वहां एसोसिएशन की ओर से धर्मबीर केमिस्ट ने उन्हें रोक कर शहर के हालात बयां किए। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में डेंगू फैला हुआ है। लोग लगातार इससे पीड़ित हैं और कई लोगों की संदिग्ध डेंगू के कारण मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सभी प्राइवेट अस्पताल आज डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं। गरीब आदमी लुट रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिस कारण यह लगातार फैलता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने इस पर संज्ञान भी लिया और कहा कि पता लगाया जाएगा कि डेंगू इतना क्यों फैला हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अभी तक केवल 83 लोगों को डेंगू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें