विद्यार्थियों को दी पर्यटन की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलेभर में बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी कड़ी में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को विश्वभर के पर्यटन की जानकारी दी गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति अरविंद धर ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव बांटे और पर्यटन रोजगार से जुड़ी भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। उपकुलपति अनुराधा धर ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डांस और गायन की कई रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरबजीत, अशोक, आरती, गुरु इकबाल और मनीष सैनी का विशेष योगदान रहा।
वहीं डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज विश्व पर्यटन दिवस हर्षोल्लास मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि प्रो. वीपी सिंह ने प्रदर्शनी का रिबन काट कर किया। इस अवसर पर खुली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बनाए गए मॉडलों में क्रमश: क्रूज टूरिज्म को प्रथम जोकि जसविन्द्र की टीम, नीलगिरी मॉडल को दूसरा जो अमन की टीम और शिमला टू कालका को तीसरे स्थान प्राप्त हुआ जोकि कुलजीत की टीम रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने कार्यक्रम के अन्त में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों के सहयोग की सराहना भी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिलेभर में बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-29