फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टर मिलरों के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिलेगा शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफाल्टर मिलरों के खिलाफ मुख्यमंत्री से मिलेगा शिष्टमंडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी अनाज मंडी आढ़तियों की एक बैठक प्रधान देवीदयाल बरसाना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी धान के सीजन के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आढ़तियों ने फैसला लिया कि डिफाल्टर एक्सपोर्ट व राइस मिलरों को मंडी में खरीद नहीं करने दी जाएगी। प्रधान ने बताया कि आढ़ती किसानों से खरीदे धान की पेमेंट कर चुके हैं परंतु चावल निर्यातकों व मिलरों की ओर से उनके पास बेचे हुए धान का कोई पैसा नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि कई निर्यातक व मिलर डिफाल्टर हो गए हैं और पैसे मांगने पर उलटा आढ़तियों के खिलाफ ही झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। इसको लेकर आढ़तियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर जिले के मंडी आढ़तियों ने बैठक कर यह फैसला लिया है कि एक्सपोर्टर्स व मीलर पहले मंडी की पेमेंट दें, उसके बाद मंडी में धान की खरीद करें। जो मिलर व निर्यातक ऐसा नहीं करेगा इस सीजन में उसका बहिष्कार कर मंडी में उसको माल नहीं बेचा जाएगा। पूरे जिले की मंडियां एकजुट होकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। जल्द ही मंडियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से इस बारे में मिलेगा। इस मौके पर सतीश हजवाना, सरदारा टाया व मनोज जांबा, विरेंद्र गोयल, राजेश गर्ग, जितेंद्र, संजय कुमार, ऋषिराज, कमलदीप हाबड़ी, प्रवीण गर्ग, रमेश कुमार, अशोक मंगल, सेवा सिंह, सुरेश कुमार, वेदप्रकाश सहित अनेक आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान देवीदयाल ने कहा कि अनाज मंडी पूंडरी में इस समय 30 करोड़ रुपये एक्सपोर्ट व राइस मिलरों के तरफ बकाया है, जिसकी वजह से आढ़तियों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें