रोड जाम करने पर 11 लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव मालखेड़ी में ग्रामीणों द्वारा कैथल-खनौरी रोड पर जाम लगाने पर सदर थाना पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व रोड पर वाहन, कुर्सियां रखकर रास्ता रोककर लोगों को परेशान करने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रामीणों की खेतों से पानी निकालने की मांग थी।
सदर थाना के हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह ने बताया कि कैथल-खनौरी रोड पर गांव मालखेड़ी के पास मार्ग के बीच में वाहन खड़े करके व कुर्सियां रखकर जाम लगा दिया गया। इस कारण आने-जाने वाले लोगों का काफी परेशानी हुई। मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने लोगों का समझाने की प्रयास किया लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। दलबीर ने बताया वह किसी काम से जा रहे थे। ग्रामीणों ने उनको जाने का रास्ता नहीं दिया। उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। एएसआई रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने गांव मालखेड़ी निवासी बलकार, हवा सिंह, बहादुर, अमरीक, सांघन निवासी राजबीर, गांव सांघन के सरपंच व भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, हरिपुरा निवासी फूल कुमार, हरिपुरा निवासी भगत, धर्मपाल, कृष्ण व पाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।