कैथल। बस अड्डा कैथल पर चिकित्सक की जेब से जेबकतरा 16 हजार रुपये निकाल ले गया। सेक्टर 19 निवासी डा. गोपाल दास ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे वह पानीपत जाने के लिए कैथल के बस अड्डा पर आए थे। जैसे ही वह बस में सवार होने लगे तो एक व्यक्ति ने उनकी पेंट की जेब से रखे 16 हजार रुपये निकाल लिया। उन्होंने उस व्यक्ति का पीछा किया तो जेबकतरा बस अड्डा के पीछे आरटीओ ऑफिस की तरफ कूद गया। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उनकी सहायता नहीं की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेबकतरे की तलाश शुरू कर दी है। संवादचेक बाउंस का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने भगोड़े आरोपी फ्रेंड्स कॉलोनी कैथल निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि वर्ष 2019 दौरान चेक बाउंस मामले में अदालत की ओर से 22 जनवरी 2025 को आरोपी भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने के पुलिस को आदेश दे दिए थे। यह कार्रवाई पीओ पकडो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में टीम ने की है।