फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधान शिविरों में आईं 16 शिकायतें, छह का मौके पर निपटारा

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



कैथल। मंगलवार को भी नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 16 शिकायतें आई, जिनमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

नगर परिषद कैथल में कुल 11 शिकायतें आई। इनमें से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। अन्य शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं, नगर पालिका चीका में तीन शिकायतें प्राप्त हुई और तीनों का मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी नगर पालिका में एक शिकायतें आई और उसका मौके पर ही निपटान किया गया। कलायत, सीवन और राजौंद नगर पालिकाओं में कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, बीडीपीओ कार्यालयों की बात करें तो कलायत में एक शिकायतें प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार कैथल, गुहला, सीवन, पूंडरी व ढांड बीडीपीओ कार्यालयों में कोई भी शिकायत नहीं आई। गौरतलब है कि जिला की प्रत्येक नगर पालिका और बीडीपीओ कार्यालयों व नगर निगम के दफ्तरों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आमजन की प्रॉपर्टी आईडी व स्वामित्व योजना से जुड़ी शिकायतों को सुना जा रहा है और उनका मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें