फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईं 16 शिकायतें, पांच का समाधान

Tue, 06 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एडीसी सी जया श्रद्धा ने समाधान शिविर लगाकर आजमन की शिकायतें सुनी। इस मौके पर परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि 16 शिकायतें आई। इसमें से पांच का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर एवं उप मंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे सभी अधिकारी मिल जाने से फरियादियों को अलग-अलग विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि समस्याओं से राहत मिल रही है। ऐसे ही शिविर एसडीएम कृष्ण कुमार व सत्यवान सिंह मान की अध्यक्षता में गुहला-चीका व कलायत में भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


गुहला-चीका उपमंडल में 19 समस्याओं में से 18 का मौके पर समाधान हुआ। इसके अलावा कलायत में काफी समस्याओं का निपटान हुआ। जिला स्तरीय समाधान शिविर में गौतमपुरा डेरा सीवन के कुछ लोगों ने पानी की पाइप लाइन बिछाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि टेंडर लग जाने के बाद भी यहां पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस पर एडीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को जांच कर जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं राजौंद निवासी रमेश कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रुकी हुई किश्त दिलवाने वाले प्रशासन से अनुरोध किया।
विज्ञापन


देवीगढ़ निवासी राजबीर, कैथल निवासी भजन, कांगथली निवासी दविंद्र सिंह, कैथल निवासी संजय आदि ने परिवार पहचान पत्र में अपनी आय दुरूस्त करवाने को लेकर आवेदन किया। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनके आवेदन स्वीकार करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की। शिविर के दौरान डीएसपी उमेद सिंह, डीआरओ चंद्रमोहन, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें