फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम मेरिट लिस्ट: बीए की मेरिट लिस्ट 100.40 तो बीकॉम की रही 105.80 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला के विभिन्न कॉलेजो में मंगलवार को प्रथम मेरिट लिस्ट चस्पा करने के तुरंत बाद दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरु हो गई। दाखिला प्रक्रिया के तहत शहर के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके तहत कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन लगी रही। बता दें कि मंगलवार सुबह उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को मेरिट की सूची भेज दी। जिसके बाद मेरिट की सूची को कॉलजों में चस्पा कराया गया। इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज, राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा, आईजी महिला कॉलेज, जाट कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के विभिन्न संकायों में दाखिला के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विद्यार्थी मेरिट लिस्ट देखते ही दाखिला कराने के लिए दौड़ पड़े। इस बार कई संकायों में मेरिट सूची 100 प्रतिशत से भी ऊपर रही। जबकि कुछ संकाय में कट ऑफ लिस्ट पिछले सत्र की अपेक्षा कम रही। सबसे अधिक पूंडरी के ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज में बीए की मेरिट लिस्ट 100.40 तो वहीं बीकॉम की मेरिट लिस्ट आरकेएसडी कॉलेज में 105.80 रही। वहीं इस बार बीएससी के अलग अलग कोर्सों में भी विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। बीएससी की मेरिट लिस्ट भी सभी कॉलेजों में 97 प्रतिशत से अधिक रही है।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा में भी पहले दिन दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। कॉलेज में दाखिलों को लेकर बीकॉम, पर्यटन प्रबंधन, कम्प्यूटर साइंस, जनसंचार और नॉन मेडिकल विषयों में दाखिले के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गईड्ड। ताकि किसी भी संकाय के विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि यह सही समय है जब विद्यार्थी अपने कैरियर को लेकर अपने भविष्य के सपनों को संजोए रखने का कार्य करते हैं। उनके कैरियर की सही शुरुआत भी कॉलेज से ही होती है। उन्होंने बताया की विद्यार्थियों को प्रवेश प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना महाविद्यालय प्रांगण में नहीं करना पड़ेगा। विद्यार्थी 7 जुलाई तक अपनी अपनी फीस जमा करवा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। 9 जुलाई तक दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। जिसके तहत वे 14 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी-अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
कलायत कॉलेज में दाखिले के लिए पहली सूची जारी, छात्राओं की उमड़ी भीड़
कलायत। मेरिट की पहली सूची में कलायत के महिला कॉलेज के लिए बीए में 207 छात्राओं व बीकॉम संकाय में 15 छात्राओं को मेरिट के अनुसार पात्र घोषित किया गया। कॉलेज का प्रभार संभाले डॉ. सूरजमल व प्राध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जो मेरिट घोषित कर गई है उसके अनुसार बीए का ऑल इंडिया रैंक 90.40 फीसदी रहा जबकि बीकॉम के लिए 72.40 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि कला संकाय में सामान्य वर्ग के लिए मेरिट 71.2 प्रतिशत, ईडब्लयूएस के लिए 53.60, एससी वर्ग के लिए 52.80 प्रतिशत, बीसीए के लिए 52.20 प्रतिशत तथा एक्स सर्विस मैन के परिवार हेतु 56 प्रतिशत रही। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में सामान्य वर्ग के लिए 72 प्रतिशत तथा एससी वर्ग के लिए 67.80 फीसदी रहा। उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं का प्रथम मेरिट सूची में प्रवेश हेतु नंबर आया है उनकी फीस जमा करवाई जा रही है। सुरेश कुमार द्वारा उन्हें बताया कि जा रहा है कि अपना आईडी पासवर्ड लॉगइन कर किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में ऑनलाइन फीस जमा करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि एनईएफटी अथवा आरटीजीएस के माध्यम से भी फीस जमा करवाई जा सकती है। फीस जमा करवाने के पश्चात इसकी रसीद कॉलेज में जमा करवानी है ताकि आपके द्वारा जमा करवाई गई फीस बार कॉलेज प्रशासन को जानकारी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें