फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंध निदेशक जीपीएस प्रणाली के तहत किया गन्ने के सर्वे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह ने गांव बुढ़ाखेड़ा में जीपीएस प्रणाली द्वारा खसरा नंबर, किला नंबर के साथ गन्ने के सर्वे का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि गन्ने की प्रति एकड़ वास्तविक पैदावार जानने के लिए किसानों को अपने खेत का वास्तविक क्षेत्रफल पता होना चाहिए। शुगर मिल द्वारा पहली बार जीपीएस प्रणाली आधारित गन्ना फसल का सर्वे किया गया है। इस प्रणाली द्वारा गन्ना क्षेत्रीय स्टाफ द्वारा जीपीएस एप में खसरा नंबर, किला नंबर दर्ज किया जा रहा है। किसान 15 जुलाई 2019 तक अपने-अपने खेत का खसरा नंबर व किला नंबर अपने संबंधित गन्ना कामदार को लिखवा दें, ताकि समय पर बोंर्डिंग हो सके और हरियाणा सरकार के ई-खरीद पोर्टल पर गन्ने के रकबे का सर्वे समय पर अपलोड हो सके। खेती में पानी के सदुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक जगदीप सिंह ने बताया कि भूमि का जल स्तर दिन-प्रतिदिन घटता जा रहा है। किसान वर्षा के जल को संचित करें और अन्य किसानों को भी इसके बारे में जागरूक करें। इस मौके पर रामदिया श्योकंद, डॉ. रामपाल, देश राज, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, शमशेर सिंह, होशियार सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, रामबीर सिंह, अक्षय कुमार, विजय कुमार व अमरीक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें